Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
इस्कॉन मंदिर से निकला भव्य श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
7/16/2026 6:38:36 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Gaya :
इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा एवं सुदर्शन की भव्य रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। रथयात्रा का शुभारंभ बिहार विधानसभा के माननीय अध्यक्ष ने किया। इस अवसर पर अनुप केड़िया, कौशलेंद्र प्रताप एवं डॉ. रंजीत प्रकाश विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रंग-बिरंगे पुष्पों एवं आकर्षक विद्युत सज्जा से सुसज्जित भव्य रथ पर भगवान श्रीजगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा एवं सुदर्शन का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत स्वागत कर उन्हें विराजमान कराया गया। इसके उपरांत भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा भव्य आरती संपन्न हुई। इस्कॉन गया के मंदिर अध्यक्ष ने रथयात्रा के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह उत्सव भगवान श्रीकृष्ण की उस दिव्य लीला की स्मृति में मनाया जाता है, जब श्रीमती राधारानी एवं वृंदावन की गोपियों ने कुरुक्षेत्र से भगवान श्रीकृष्ण को पुनः वृंदावन लाने की भावपूर्ण अभिलाषा के साथ उनके रथ को खींचा था। यही दिव्य भावना आज भी जगन्नाथ रथयात्रा के रूप में विश्वभर में मनाई जाती है। रथयात्रा इस्कॉन मंदिर से प्रारंभ होकर जयप्रकाश झरना, काशीनाथ मोड़, सिविल लाइंस, जी.बी. रोड, गोल पत्थर, टेकारी रोड, बाटा मोड़, स्वराजपुरी रोड, काशीनाथ मोड़, महारानी बस स्टैंड तथा गेवाल बिगहा होते हुए पुनः इस्कॉन मंदिर पहुँची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा हरिनाम संकीर्तन और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। रथयात्रा के मंदिर लौटने पर पुनः भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा भव्य आरती संपन्न हुई। इसके उपरांत महाप्रसाद के रूप में चावल, छोले एवं हलवे का वितरण किया गया। लगभग पाँच हजार श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर भगवान श्रीजगन्नाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्वयंसेवकों एवं नगरवासियों की सहभागिता रही, जिससे गया नगरी भक्तिरस और आध्यात्मिक उल्लास से सराबोर हो उठी।
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
#
सफलता की मिली नई उड़ान, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की 54 छात्राएं गोल्ड मेडल से सम्मानित
#
किडनी केयर हॉस्पिटल में हंगामा, करंट से झुलसे कर्मी के इलाज के लिए मुआवजे की मांग,परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया आरोप,कहा ...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद में अल्पसंख्यक आयोग की जनसुनवाई, तेजाब कांड समेत कई मामलों में जांच के निर्देश
#
इस्कॉन मंदिर से निकला भव्य श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
#
तेजाप कांड पर गरमाई सियासत, राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग
#
सेफ्टी टैंक में जहरीली गैस से दो मजदूरों की मौत, BCCL प्रबंधन की लापरवाही पर लगाया आरोप
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी