Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
5/3/2026 11:43:28 AM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
सरायकेला जिले के राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित लापरवाही और अव्यवस्था ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। हाथीसिरिंग गांव निवासी बिनीता बानरा, जो स्वयं स्वास्थ्य सहिया थीं, प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचीं, लेकिन इलाज के दौरान हालात इतने बिगड़े कि उनकी और नवजात बेटे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के समय अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई और मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में डिलीवरी कराने की कोशिश की गई।परिवार का कहना है कि अस्पताल में जरूरी उपकरणों की कमी थी और न डॉक्टरों-नर्सिंग स्टाफ ने समय पर संवेदनशीलता दिखाई। महिला की हालत बिगड़ती रही, पर न तो बेहतर इलाज मिला और न ही समय रहते किसी बड़े केंद्र में रेफर किया गया। बिनीता की पहले से दो बेटियां हैं, जिनका जन्म सामान्य प्रसव से हुआ था। इस बार बेटे का जन्म तो हुआ, लेकिन कुछ ही देर में मां-बेटे दोनों ने दम तोड़ दिया।घटना के बाद परिजन काफ़ी आक्रोषित दिखें और दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे और जांच का आश्वासन दिया।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
#
अपराधियों ने युवक को गोली मार कर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
#
भरत तिवारी मौत मामले में आया नया मोड़, महापंचायत के बाद परिजनों से मिले भोजपुर एसपी
#
गंगा किनारे मछुआरों और नाविकों को एनडीआरएफ ने दिया जल सुरक्षा प्रशिक्षण
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण