Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
6/26/2026 1:50:11 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जहानाबाद: जहानाबाद जिले के घोसी पुलिस अनुमंडल के हुलासगंज थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक एसटीएफ जवान की गोली लगने से मौत हो गई। यह घटना सुकियावां झूनकी पथ पर हुई। धीरज हुलासगंज इलाके में ड्यूटी पर तैनात थे। जानकारी के अनुसार, ड्यूटी समाप्त कर लौटते समय धीरज कुमार की अपनी सर्विस पिस्टल से अचानक गोली चल गई। गोली उनके बाएं जांघ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। साथ मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल घोसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घोसी पीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद जवान धीरज कुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलते ही घोसी डीएसपी कृति कमल और थानाध्यक्ष शैलेश कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और तत्काल जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गोली किन परिस्थितियों में चली। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि यह मामला महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। जवान की मौत की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। सवाल यह उठता है कि यहां कानून के जांबाज रखवाले की अपनी ही सरकारी पिस्टल उसकी मौत का कारण कैसे बन गई।एसटीएफ के जवान धीरज कुमार की कमर में रखी पिस्टल से अचानक गोली कैसे चल गई। इस खौफनाक हादसे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।बता दें कि मृतक जवान धीरज कुमार मूल रूप से नालंदा जिले के रहूंई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के सोनसा गांव के रहने वाले थे।बताया जा रहा है कि मृतक जवान की पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका के रूप में कार्यरत हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए जहानाबाद से पंकज की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
#
तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
#
कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, जांच और कार्रवाई की उठी मांग
#
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
#
अपराधियों ने युवक को गोली मार कर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण