Date: 08/05/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
ससुर और बहु के बीच हुई चाकूबाजी, अस्पताल में इलाज जारी
5/8/2026 1:56:15 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger: मुंगेर में पारिवारिक कलह ने उस वक्त हिंसक रूप ले लिया जब ससुर और बहू के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर का है, जहां घरेलू विवाद के दौरान यह खूनी संघर्ष हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर निवासी गिरिजानंद दास अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी मुन्नी देवी, बेटा गौतम और बहू प्रीति देवी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घर में लंबे समय से पारिवारिक विवाद और खासकर सास-बहू के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।बीती रात भी किसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान ससुर गिरिजानंद दास और बहू प्रीति देवी के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल बहू प्रीति देवी ने आरोप लगाया कि सास-ससुर अक्सर उसके साथ विवाद करते थे और बीती रात उसके ससुर ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। वहीं सास मुन्नी देवी का कहना है कि बहू और बेटा दोनों आए दिन उनसे झगड़ा करते रहते हैं और विवाद बढ़ने के बाद चाकूबाजी की घटना हुई। फिलहाल कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।
कोयलांचल लाइव के लिए मुंगेर से इम्तियाज़ की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जगरनाथ मंदिर परिसर में बन रहे लक्ष्मी मंदिर को रसिल प्रशासन ने तोड़ा, लोगो ने किया विरोध
#
वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की-जप्ती, गुर्गों और सहयोगियों पर भी कार्रवाई तेज
#
ग्राम सभा में पदाधिकारीयों ने सड़क बनाने को लेकर की बैठक, लोगो ने कहा...
#
आंगनबाड़ी में बच्चों के निवाले पर सेविका-सहायिका ने डाला डाका?
#
चोर ने पहले देखा माहौल, फिर बनाया प्लान, तभी...
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
शादी समारोह के लिए बहन को लाने गए दो भाई, रास्ते में हुई मौत
#
खरगे पर टिप्पणी को लेकर सियासत गरम, राहुल गांधी ने कहा अभद्र भाषा अस्वीकार्य...
#
OTT पर Matka King का छायेगा जादू, विजय वर्मा की नई वेब सीरीज की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
#
पॉक्सो कांड में व्यवहार न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष की सुनाई सजा
#
बरवाअड्डा NH पर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम