Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
CO और पुलिस ने जेसीबी चलाकर किया मार्ग बहाल, इतने दिन पहले गड्ढा खोदकर रोका गया था रास्ता
5/12/2026 1:51:32 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड से प्रशासनिक तत्परता की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है, जहाँ ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने बंद पड़े मुख्य मार्ग को फिर से चालू करवा दिया। मामला रतनपुर पंचायत के कटचीरा मधुरसा गांव का है, जहाँ एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर गड्ढा खोदकर रास्ता बंद कर दिया गया था। इससे गांव के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सूचना मिलते ही टुंडी प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुँची और जेसीबी मशीन की मदद से सड़क को फिर से बहाल कराया। कटचीरा मधुरसा गांव की यह सड़क ग्रामीणों के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। गांव के लोग इसी रास्ते से बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंचते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा निजी विवाद में सड़क काटकर गड्ढा खोद दिया गया था, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और मरीजों को हो रही थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद टुंडी के प्रभारी अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल ने मामले को गंभीरता से लिया। वे हल्का कर्मचारी अशोक महतो और अंचल अमीन बैजू यादव के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी उमा शंकर के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात किया गया। प्रशासन ने जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क पर किए गए गड्ढे को भरवाया और मार्ग को पूरी तरह चालू करा दिया। रास्ता बहाल होते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने प्रशासन के इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव का जनजीवन फिर से सामान्य हो सकेगा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर बड़ा अपडेट, सरकार ने टाली वार्ता, CM ने बुलाई मंत्रियों की बैठक
#
केंदुआ में फिर बना गोफ, जहरीली गैस के रिसाव से दहशत, पुनर्वास की उठी मांग
#
छात्र आंदोलन पर कांग्रेस का बड़ा बयान, राजू बोले- जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं कर सकते
#
मनोज तिवारी को भारत तिवारी के बहन ने बाँधी राखी, कहा भाई बनाया है...
#
2027 चुनाव से पहले BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, स्मृति ईरानी महामंत्री और वसुंधरा राजे उपाध्यक्ष
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
CO और पुलिस ने जेसीबी चलाकर किया मार्ग बहाल, इतने दिन पहले गड्ढा खोदकर रोका गया था रास्ता
#
जितेश रवानी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
#
अब मिलेगी लो वोल्टेज व ट्रिपिंग से राहत, पूर्वी गुमटी PSS में लगा अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर
#
मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गड़हनी बिजली कार्यालय का किया घेराव
#
हरि मंदिर में पूजा के दौरान अव्यवस्था, श्रद्धालुओं और पुजारी के बीच बहस