Date: 16/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा

7/16/2026 12:51:50 PM IST

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : बाघमारा के डुमरा स्थित जमुआटांड मिश्रा टोला में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। बाघमारा के डुमरा स्थित जमुआटांड मिश्रा टोला में नवनिर्मित बजरंग बली मंदिर में आयोजित दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के प्रथम दिन बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम व जय बजरंगबली के जयघोष के बीच निकली इस यात्रा में 501 महिलाओं और कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर भाग लिया। कलश यात्रा का संचालन वाराणसी से आए प्रसिद्ध आचार्य अनिल पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। मुख्य यजमान के रूप में राजेश मिश्रा, सौरभ मिश्रा और राजा मिश्रा ने धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। श्रद्धालु मुराईडीह खोदो नदी तट पहुंचे, जहां विधि-विधान के साथ पवित्र जल भरकर मंदिर परिसर के लिए प्रस्थान किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए जमुआटांड मिश्रा टोला सहित आसपास के गांवों के लोग पूरे उत्साह के साथ सहयोग कर रहे हैं। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
 
बाघमारा से कोयलांचल लाइव के लिए काशीनाथ की रिपोर्ट