Date: 20/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

लुटेरों ने की छिनतई का प्रयास,दो आरोपी धराए
 

5/19/2026 1:42:03 PM IST

41
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad: धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में बैंक से पैसे निकालकर लौट रहे एक व्यक्ति से छिनतई का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों आरोपी मौके पर ही पकड़ लिए गए। जिन्हें बाद में लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना बिस्तीपाड़ा इलाके की है, जहां निवासी राजेश हांडी मंगलवार सुबह बैंक से पैसे निकालकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया और जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए। कुछ दूरी पर ले जाकर आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से उतार दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के स्थानीय लोग सक्रिय हो गए और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों युवक कतरास के रहने वाले हैं। सूचना मिलने के बाद धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना ले गई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।
 
धनबाद से कोलयांचल लाइव के लिए दीपक की रिपोर्ट।