Date: 20/05/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल भारती चुनाव के विजय विद्यार्थियों को दिलाया गया शपथ 

5/19/2026 6:25:35 PM IST

22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
सरायकेला: चांडिल के नौरंगराय सूर्यादेवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से एक खुशखबरी सामने आयी है, जिसमे बाल भारती चुनाव के विजयी विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण समारोह आज धूमधाम से संपन्न हुआ.आज यहाँ बाल भारती चुनाव के तहत निर्वाचित छात्र-छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान और विद्यालय की प्रार्थना से हुई। उसके बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पदों के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी की शपथ ली। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने में मदद करते हैं। प्रधानाचार्य सुब्रतो चाटारजी ने कहा विद्यार्थियों से चाहते हैं कि वे अनुशासन, जिम्मेदारी और विद्यालय की गरिमा बनाए रखें। ऐसे कार्यक्रम उनके नेतृत्व कौशल को निखारते हैं।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुब्रत चटर्जी के साथ परिमल चन्द्र महतो और अन्य शिक्षकगण मौजूद थे। सभी ने नव-निर्वाचित छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएँ दीं और उनसे विद्यालय के नियमों तथा मान-प्रतिष्ठा को बनाए रखने का आह्वान किया। हमें बताया गया कि हम अनुशासन और सामूहिक कार्य से स्कूल का नाम रोशन करेंगे। समारोह के अंत में पुरस्कार और प्रशस्तियाँ बाँटी गयीं तथा विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि विद्यार्थी पूरी तरह तैयार हों।
 
कोयलांचल लाइव के लिए सरायकेला से बसंत साहू की रिपोर्ट