Date: 31/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
चिरकुंडा से 111 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा माहौल
7/31/2026 6:59:33 PM IST
15
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद :-
सावन महीने की शिवभक्ति पूरे शबाब पर है। धनबाद जिले के विभिन्न इलाकों से बाबा वैद्यनाथ के जलाभिषेक के लिए कांवरियों के जत्थे लगातार सुल्तानगंज रवाना हो रहे हैं। इसी कड़ी में आज चिरकुंडा से कांवरिया संघ का 111 श्रद्धालुओं का जत्था पूरे उत्साह और भक्ति के साथ सुल्तानगंज के लिए रवाना हुआ। खास बात यह रही कि भगवान शिव का रूप धरे एक कांवरिया सभी के आकर्षण का केंद्र बना रहा।आज सुबह चिरकुंडा तीन नंबर चढ़ाई से चिरकुंडा कांवरिया संघ का जत्था "बोल बम" और "हर-हर महादेव" के जयघोष के बीच रवाना हुआ। पुरुष और महिला श्रद्धालुओं सहित कुल 111 कांवरिया इस यात्रा में शामिल हैं। संघ पिछले 19 वर्षों से लगातार इस धार्मिक यात्रा का आयोजन करता आ रहा है। इस बार भी झारखंड के साथ-साथ देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे शिवभक्त यात्रा में शामिल हुए हैं। यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे। इसके बाद करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में जलार्पण करेंगे। वहीं बाबा बासुकिनाथ धाम में भी पूजा-अर्चना करने के बाद जत्था वापस चिरकुंडा लौटेगा। भगवा वस्त्रों में सजे कांवरिया भजन-कीर्तन करते हुए और नाचते-गाते अपनी यात्रा पर निकले। भगवान शिव का स्वरूप धारण किए एक कांवरिया श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कोयलांचल लिके डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ भाजपा ने निकला मशाल मार्च, सरकार पर साधा निशाना
#
असर्फी हॉस्पिटल पर धनबाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3.27 करोड़ रुपये जुर्माना और अवैध निर्माण हटाने का आदेश
#
मिड डे मील बनाते समय स्कूल में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला
#
बाबूलाल मरांडी का सरकार पर वार, जामताड़ा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
#
के.के. पॉलिटेक्निक–उप डाकघर घोटाला: लोयाबाद में ईडी की दबिश, आरोपी पंकज चौहान फरार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
मुहर्रम पर्व पर अखाड़ा समिति ने पुलिस टीम का किया सम्मान, शांति और भाईचारे का दिया संदेश
#
सुलभ व जमीन से जुड़े नेता के रूप में याद किए जा रहे नीतीश कुमार,बदला बिहार का दरभंगा
#
नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने फूंका पीएम मोदी का पुतला , धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा का किया मांग
#
बड़कीटांड़ जीतपुर रोड पर भू-धंसान, सड़क किनारे बना बड़ा गोफ; लोगों में दहशत
#
स्वर्णरेखा नदी से प्रेम कुमार का शव हुआ बरामद,परिजनों में पसरा मातम