Date: 08/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

तीन दिवसीय बंगाल दौरे पर अमित शाह, सीमा सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा

7/18/2026 12:16:44 PM IST

108
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने तीन दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। आज वे भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे बीएसएफ के जुमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट का दौरा करेंगे, जवानों से संवाद करेंगे और सीमा सुरक्षा की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था, नई आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और सीमा प्रबंधन को लेकर उच्चस्तरीय बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे। अमित शाह आज सिलीगुड़ी के पास बीएसएफ की 18वीं बटालियन के जुमागाछ बॉर्डर आउटपोस्ट पहुंचेंगे। यहां वे 'प्रहरी सम्मेलन' को संबोधित करेंगे, बीएसएफ जवानों से मुलाकात करेंगे और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद गृह मंत्री सीमा सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और भारत-बांग्लादेश सीमा से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे। साथ ही पश्चिम बंगाल में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन और जन्म-मृत्यु पंजीकरण व्यवस्था पर भी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अपने दौरे के अंतिम दिन अमित शाह कोलकाता में राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा नेशनल लाइब्रेरी में 'वर्ड म्यूजियम' का उद्घाटन और अमूल बंगाल डेयरी की नई दही निर्माण इकाई का शिलान्यास भी उनके कार्यक्रम में शामिल है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी जीत के बाद अमित शाह का यह पहला बड़ा दौरा है। ऐसे में उनके इस दौरे को सुरक्षा, प्रशासन और राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। 
 
कोयलांचल लाइव डेस्क