Date: 20/11/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
BCCL के बंद रोप-वे हटाने की मुहिम हुई तेज,परित्यक्त लोहे के ढांचों पर चला गैस कटर,जामाडोबा में शुरू हुई कार्रवाई
6/3/2026 1:33:33 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
DHANBAD: धनबाद जिले में वर्षों से बंद पड़े बीसीसीएल के रोप-वे और परित्यक्त लोहे के ढांचों को हटाने की मुहिम तेज कर दी गई है। उपायुक्त के निर्देश पर बीसीसीएल प्रबंधन ने जामाडोबा डुमरी दो नंबर क्षेत्र में बंद पड़े रोप-वे के लोहे के ढांचे को काटकर हटाने का काम शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच चल रही इस कार्रवाई को अवैध कटाई, चोरी और आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जामाडोबा डुमरी दो नंबर में बुधवार को बीसीसीएल की ओर से बंद पड़े दो रोप-वे के लोहे के ढांचों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान बीसीसीएल अधिकारियों के साथ सीआईएसएफ और स्थानीय पुलिस बल भी मौजूद रहा। मशीनों और गैस कटर की मदद से जर्जर और अनुपयोगी संरचनाओं को काटकर हटाया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए सड़क के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है। बीसीसीएल अधिकारियों के अनुसार बंद पड़े ये ढांचे सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके थे। साथ ही इनका इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और कबाड़ चोरी के लिए भी किया जा रहा था। जिले के कई इलाकों में वर्षों से खड़े ऐसे लोहे के ढांचे कबाड़ चोरों के निशाने पर रहे हैं, जिससे कई बार आपराधिक घटनाएं भी सामने आई हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले जामाडोबा डुमरी दो नंबर क्षेत्र में इसी तरह के बंद पड़े लोहे के ढांचे की अवैध कटाई को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए परित्यक्त ढांचों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन जर्जर संरचनाओं को हटाने से चोरी, दुर्घटनाओं और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगेगी। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी। लोगों ने मांग की है कि जिले के अन्य इलाकों में मौजूद ऐसे परित्यक्त ढांचों को भी चरणबद्ध तरीके से हटाया जाए।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
चक्रवाती तूफान 'अकवन' का दिखने लगा असर, कई इलाकों में हल्की बारिश और बूंदा बूंदी
#
बारामुड़ी खटाल मामले में अहम सुनवाई पूरी, 160 में से 100 लोगों ने रखा अपना पक्ष; अब प्रशासन के अगले आदेश का इंतजार
#
महर्षि मोदनसेन की जयंती पर उमड़ा समाज का जनसैलाब, कन्याकुंज हलवाई महासभा के कार्यक्रम में जुटे लोग
#
बड़कागांव घाटी में बड़ा हादसा! 13 माइल के पास एचपी गैस सिलेंडर लदा वाहन पलटा, इलाके में मची अफरा-तफरी
#
गोमो के जगधात्री पूजा में महिलाओं का दबदबा घर-घर चंदा जुटाया और खुद संभाल ली पूरे आयोजन की कमान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
महाराजा कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आइसा ने की तालाबंदी, नेताओं और शिक्षकों के बीच झड़प...
#
गंगा का जलस्तर बढ़ा तो फिर डूबा चंडिका स्थान, गर्भगृह के मुहाने तक पहुंचा बाढ़ का पानी.....
#
तेलियाबांध के समीप के घरों में भुआ कीड़े का आतंक,महामारी की आशंका से आमजन दहशत में
#
BCCL के बंद रोप-वे हटाने की मुहिम हुई तेज,परित्यक्त लोहे के ढांचों पर चला गैस कटर,जामाडोबा में शुरू हुई कार्रवाई
#
510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो ड्रग पैडलर गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई.....