Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में
6/4/2026 2:40:48 PM IST
96
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: धनबाद में अब तक सरकारी और रैयती जमीन पर कब्जे के आरोप जमीन माफियाओं या निजी लोगों पर लगते रहे हैं। लेकिन इस बार कोयला उत्पादन करने वाली बीसीसीएल खुद अतिक्रमण के आरोपों के घेरे में है। बाघमारा अंचल कार्यालय की हालिया जांच में तेतुलमारी टाउनशिप क्षेत्र में करीब 28 एकड़ सरकारी और रैयती जमीन पर बीसीसीएल द्वारा स्थायी निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना लीज, बंदोबस्ती या सरकारी अनुमति के जीएम बंगले, सैकड़ों क्वार्टर, सड़क, पार्क और अन्य संरचनाएं खड़ी कर दी गईं। मामला बाघमारा अंचल की छोटानगरी पंचायत स्थित नगरीकला मौजा से जुड़ा है। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2015 से यहां लगातार निर्माण कार्य चल रहा था। करीब 25 एकड़ भूमि पर बी, सी और डी टाइप आवासीय क्वार्टर बनाए गए हैं, जबकि तीन महाप्रबंधकों के लिए बंगले भी तैयार किए गए हैं। इसके अलावा पार्क, खेल मैदान, बाउंड्रीवाल और पीसीसी सड़क का निर्माण भी कराया गया है। अंचल प्रशासन के अनुसार खाता संख्या-551 के विभिन्न प्लॉटों में कुल 27 एकड़ 56 डिसमिल भूमि पर आवासीय कॉलोनी विकसित की गई है, जबकि करीब 1.59 एकड़ भूमि पर बाउंड्रीवाल और सड़क का निर्माण किया गया है। जमीन का अनुमानित बाजार मूल्य 14 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। सिर्फ निर्माण ही नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर अवैध खनन का भी आरोप है। नगरीकला मौजा के प्लॉट संख्या-4694 और 4689 की कुल 8.35 एकड़ सरकारी भूमि पर कोयला खनन और ओबी निकालने का मामला पहले भी सामने आ चुका है। इस संबंध में दिसंबर 2023 में तत्कालीन अंचल अधिकारी रवि भूषण प्रसाद ने तेतुलमारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एफआईआर में बीसीसीएल सिजुआ क्षेत्र-5 के तत्कालीन परियोजना पदाधिकारी, आउटसोर्सिंग कंपनी राधास्वामी इंजीनियरिंग के प्रबंधक और एक लाइजनर को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि बिना किसी वैध लीज या बंदोबस्ती के सरकारी भूमि पर खनन गतिविधियां संचालित की गईं। बाघमारा के अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने बताया कि जांच में बीसीसीएल द्वारा 28 एकड़ भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। अंचल कार्यालय ने अमीनों की टीम गठित कर मापी और विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने तक चारदीवारी और पीसीसी सड़क निर्माण जैसी सभी गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। सीओ ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह अतिक्रमण का मामला प्रतीत होता है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद लोक भूमि अतिक्रमण अधिनियम 1956 के तहत बीसीसीएल को नोटिस जारी किया जाएगा और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए संजना सिंह की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
#
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुवे थे उठ गई पिता की अर्थी, बेटे ने की...
#
नीट परीक्षा को लेकर हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम आदमी पार्टी ने गांधी सेवा सदन में की सफलता की प्रार्थना
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
मगध रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल हुआ बरामद
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया