Date: 18/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
8/18/2026 4:05:38 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad : राहरगोड़ा, धैया स्थित श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और मानवाधिकार फोरम के प्रदेश अध्यक्ष सुदिष्ट कुमार शामिल हुए। इस दौरान दोनों अतिथियों ने भगवान के चरणों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। अखंड हरिकीर्तन में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहा और सामूहिक संकीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं ने भगवान का स्मरण किया। इस अवसर पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अखंड हरिकीर्तन में शामिल होना आध्यात्मिक चेतना और सामुदायिक एकता को बढ़ावा देने वाला पवित्र अनुभव है। उन्होंने कहा कि सामूहिक संकीर्तन से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति का संदेश जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी प्राचीन भजन-कीर्तन की परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज की युवा पीढ़ी का सनातन धर्म और संस्कृति की ओर बढ़ना सराहनीय है। उदय प्रताप सिंह ने कहा कि जब सनातन समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए आगे आता है, तो इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। उन्होंने युवाओं से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर के संरक्षक अभिषेक विश्वकर्मा, अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, सचिव आलोक गुप्ता, कोषाध्यक्ष शशि विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, पुजारी विक्की पांडे, अविनाश पांडे, रिशु पांडे, तोतन यादव, कमलेश यादव, दीपक मंडल, संदीप मंडल, मिथिलेश ठाकुर, संजोग भगत, रिंकू रवानी और संजोग रवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंदिर समिति की और से अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया ।
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
श्री श्री विमलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित अखंड हरिकीर्तन में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह,आध्यात्मिक चेतना को लेकर कहा ...
#
परीक्षा रद्द करना स्थायी समाधान नहीं, भर्ती प्रक्रिया में रिफॉर्म जरूरी- देवेंद्र नाथ महतो
#
जाहेर स्थान को बचाने ग्रामीणों की प्रशासन से गुहार
#
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
#
बारिश ने खोली आरा जंक्शन की पोल, दोनों मुख्य द्वार पर जलजमाव से यात्री परेशान
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बेटी की डोली उठे 24 घंटे भी नहीं हुवे थे उठ गई पिता की अर्थी, बेटे ने की...
#
नीट परीक्षा को लेकर हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आम आदमी पार्टी ने गांधी सेवा सदन में की सफलता की प्रार्थना
#
CM आवास के बाहर बढ़ी सुरक्षा, सैकड़ों जवान तैनात; BJP नेताओं को हिरासत में लिया
#
मगध रेंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,चार साल बाद अपहृत बच्चा शिवा पांडे सकुशल हुआ बरामद
#
बीसीसीएल पर 28 एकड़ सरकारी-रैयती जमीन अतिक्रमण का आरोप, टाउनशिप में बने जीएम बंगले और सैकड़ों क्वार्टर जांच के घेरे में