Date: 26/11/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
देवघर
लखनऊ
sahebganj
गोमो
भोपाल
भोजपुर
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जेपीएससी-जेएसएससी मामले में CBI जांच की मांग पर बाबूलाल मरांडी का हमला
8/18/2026 3:46:58 PM IST
251
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी और जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर राज्य सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग दोहराई। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी ने नौकरियों को बेचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का स्पष्ट मत है कि सीबीआई जांच से ही पूरे मामले में न्याय हो सकता है। नेता प्रतिपक्ष ने सीआईडी जांच पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि जांच को गलत दिशा में ले जाने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द कर राज्य सरकार ने आंदोलनरत छात्रों और झारखंड की जनता को ठगने का काम किया है। मरांडी ने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार सीबीआई जांच से बचना चाहती है, ताकि सरकार के साथ-साथ कथित तौर पर नौकरियों की खरीद-बिक्री में शामिल बिचौलियों और भ्रष्ट अधिकारियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों की नौकरी प्रभावित हुई है, वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। मरांडी के मुताबिक, ऐसे में आगे चलकर पूरे मामले पर न्यायालय की ओर से रोक भी लग सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री के दोनों हाथों में लड्डू है।
कोयलांचल लाइव के लिए रांची से प्रशांत की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
कोयलांचल का दर्द रंगों में उतरा, छात्रों की पेंटिंग ने दिखाई खनन और प्रदूषण की हकीकत!
#
जमीन है लेकिन पानी नहीं! 120 सबर परिवारों की आजीविका पर संकट!
#
75 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, अब योगी आदित्यनाथ को मिलना चाहिए मौका: नारायण गिरी महाराज
#
अब डिजिटल और सुरक्षित होंगे पुलिस के पुराने रिकॉर्ड, धनबाद में बना आधुनिक रिकॉर्ड रूम!
#
24 घंटे तक दलदल में फंसे रहे बुजुर्ग, गोताखोरों ने मौत के मुंह से सुरक्षित निकाला!
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
एक सप्ताह से लापता शुभम साव का वाटरफॉल के पास पत्थरों के बीच मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम,रो-रोकर बुरा हाल !....
#
गुजरात में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं ...
#
12 महीने से वेतन बकाया, हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने श्रम आयुक्त कार्यालय घेरा ।
#
तीसरी बार बहा झिलिया डायवर्सन, निरीक्षण करने पहुंचे कार्यपालक अभियंता; एक माह में पुल चालू करने का आश्वासन
#
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा : उपायुक्त तथा उप विकास आयुक्त ने सदर अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच किया पोषण पोटली का वितरण