Date: 23/10/2026 Friday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

छोटे भाई का खूनी तांडव बड़े भाई समेत तीन पर जानलेवा हमला...

10/22/2026 5:19:20 PM IST

20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

Jamui : जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत चाँय गांव में शराब के नशे में गाली- गलौज करने का विरोध करने और डायल 112 की पुलिस टीम बुलवाने को लेकर मंगलवार की रात शराब के नशे में धुत सनकी छोटे भाई ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर तेज धार हथियार से हमला कर अपने ही बड़े भाई कार्तिक दास और उनके पुत्र कुंदन कुमार व बहू गुड़िया कुमारी को लहू- लुहान कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और तीनों घायलों को देर रात 10:00 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। मारपीट व तेज धार हथियार से हमला करने का आरोप बैजनाथ दास, बीरेंद्र दास और बबलू दास पर लगाया गया है। घायल ने बताया कि बैजनाथ दास द्वारा शराब के नशे में बेवजह गाली- गलौज किया जा रहा था। जिसको लेकर उसे मना किया गया, लेकिन वह नहीं माना, तब डायल 112 की पुलिस टीम को बुलाई गई। इसके बाद 112 की पुलिस टीम भी पहुंची और समझा- बूझाकर मामला को शांत कर दिया गया, लेकिन जैसे ही डायल 112 की पुलिस टीम वापस लौट गई, तभी बैजनाथ दास हाथ में तेज धार हथियार लेकर वीरेंद्र दास और बबलू दास के साथ आया और अचानक हमला कर दिया। जिससे तीन लोग घायल हो गए। फिलहाल रेफर हुए कार्तिक दास की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

 

जमुई से कोयलांचल लाइव के लिए पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट