Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
डीटी रोड पर बिखरी बालू बनी मुसीबत, रोज हो रहे हादसे से नगर निगम का खुला पोल ?
6/12/2026 12:14:34 PM IST
51
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara :
शहर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार डीटी रोड इन दिनों अव्यवस्था और दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। सड़क किनारे चल रहे एक भवन निर्माण कार्य के कारण ठेकेदार द्वारा लगातार सड़क पर बालू गिराई जा रही है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय व्यवसायियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले करीब एक महीने से सड़क पर बड़ी मात्रा में बालू फैली हुई है। इसके कारण दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें लग चुकी हैं, जबकि कुछ लोगों के हाथ और पैर टूटने की भी जानकारी सामने आई है। छोटे-छोटे बच्चे साइकिल चलाने के दौरान संतुलन खोकर गिर रहे हैं, वहीं रिक्शा चालक भी यात्रियों के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क पर फैली बालू के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब सड़क पर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। स्थानीय नागरिकों ने आरोप लगाया कि इस संबंध में कई बार नगर निगम प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन तो दिया जाता है, लेकिन जमीन पर उसका असर दिखाई नहीं देता। इधर, डीटी रोड स्थित मॉल के कर्मचारियों ने भी इस समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि ठेकेदार से कई बार अनुरोध किया गया कि सड़क पर गिरने वाली बालू को तत्काल हटाकर परिसर के अंदर रखवाया जाए, लेकिन इस दिशा में कोई पहल नहीं की गई। सड़क पर फैली बालू और धूल के कारण ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क से बालू हटवाने तथा संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाई जा सके।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
जनता की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग पर एसएसपी ने दिया विशेष जोर
#
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत, एसपी ने दिए बैटरी संचालित कूलिंग जैकेट
#
बुद्ध की ज्ञानस्थली से निकला देश का नंबर-1 प्रतिभाशाली छात्र, AIR-1 शुभम कुमार समेत 18 मेधावियों का हुआ भव्य सम्मान
#
फ्रीबीज के जाल में लोकतंत्र, अर्थव्यवस्था और मतदाता की बदलती मानसिकता, क्या चुनाव अब विकास पर नहीं, मुफ्त वादों पर जीते जा रहे हैं?
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल
#
आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....