Date: 13/06/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
कदमा फायरिंग कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत चार अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
6/12/2026 3:41:02 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur
: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से देसी पिस्टल, जिंदा कारतूस और अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। हम आपको बता दे की बीते 10 जून को कदमा थाना में समीर नाग नामक युवक ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि रामजनम नगर मरीन ड्राइव के नीचे स्थित बिहारी बस्ती में आशु कर्मकार और उसके पांच साथियों ने समीर नाग समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया। आरोप यह भी है की बदमाशों ने फायरिंग की और ईंट-पत्थरों से हमला कर तीनों को घायल भी कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जमशेदपुर एसएसपी के निर्देश पर एक टीम सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। जिसमे पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल मुख्य आरोपी आशु कर्मकार और राजेश लोहार गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आशु कर्मकार के पास से घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। वहीं राजेश लोहार के पास से तीन जिंदा कारतूस मिले है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि आशु कर्मकार और समीर नाग के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने मिलकर फायरिंग और हमला करने की साजिश रची थी।इधर इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जमीनी विवाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ आरोपी गिरफ्तार
#
1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 11 हजार लीटर खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
#
फटा टायर मचा चीत्कार : सड़क दुर्घटना में एक की मौत सात घायल
#
तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से युवक की हुई मौत ,गुस्साए लोगो ने किया सड़क जाम
#
ऋषिकुंड मलेमास मेले में अवैध वसूली का आरोप, दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने की कार्रवाई की मांग
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी
#
रजमल डीह पुल के पास हुआ सड़क हादसा, 65 वर्षीय किसान की मौत
#
बंगाल चुनाव के बाद सियासी घमासान, ममता के इस्तीफे पर उठे सवाल
#
आंगनबाड़ी की सेविका के घर किशोरी की हत्या , ग्रामीणों ने किया हंगामा
#
रामनवमी पर उमड़ी आस्था की भीड़, धनबाद-बोकारो केअखाड़े में पहुंचे मेयर संजीव सिंह,रामनवी को लेकर बताई ....