Date: 01/07/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीडी बार हत्याकांड के बाद बड़ी कार्रवाई, बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे निलंबित

6/30/2026 11:48:50 AM IST

44
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित डीडी बार के सामने हुए चर्चित हत्याकांड के बाद जिला पुलिस प्रशासन ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। घटना को गंभीरता से लेते हुए बिष्टुपुर थाना के तत्कालीन थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने मामले में उनकी जवाबदेही तय करते हुए यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक निरंजन कुमार को बिष्टुपुर थाना का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें तत्काल प्रभाव से थाना का प्रभार संभालने का निर्देश दिया गया है। डीडी बार के सामने हुई हत्या की घटना के बाद कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यशैली को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। मामले को लेकर पुलिस विभाग लगातार समीक्षा कर रहा था। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, नए थाना प्रभारी की नियुक्ति के बाद मामले की जांच और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए शिवम् मिश्रा की रिपोर्ट