Date: 15/06/2026 Monday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
फर्जी नियुक्ति का बड़ा खुलासा, क्लर्क जॉइनिंग के नाम पर युवक और ससुर हिरासत में
6/15/2026 3:30:19 PM IST
84
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: जामताड़ा समाहरणालय में सरकारी नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़े का एक गंभीर मामला सामने आया है। क्लर्क पद पर योगदान देने पहुंचे एक युवक की नियुक्ति प्रक्रिया उस समय संदेह के घेरे में आ गई, जब अधिकारियों ने उसके दस्तावेजों की जांच की। जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के देवरी गांव निवासी रजाक अंसारी अपने ससुर अख्तर अंसारी के साथ जामताड़ा समाहरणालय पहुंचा था। युवक ने दावा किया कि उसे क्लर्क पद पर नियुक्ति मिली है और वह जॉइनिंग देने आया है। लेकिन जब उसके नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, तो अधिकारियों को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जॉइनिंग लेटर पर कथित उपायुक्त के हस्ताक्षर और कार्यालय की मुहर संदिग्ध पाई गई। सत्यापन के दौरान पाया गया कि हस्ताक्षर और मुहर असली नहीं हैं। इसके अलावा आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेजों में भी कई विसंगतियां मिलीं, जिससे फर्जीवाड़े की आशंका और मजबूत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाहरणालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में दस्तावेज फर्जी होने के संकेत मिले हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह नियुक्ति पत्र किसने तैयार किया और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस इसकी जाँच कर रही है।
जामतारा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, चालक फरार
#
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, हादसे के बाद चालक फरार
#
टाटा मोटर्स कर्मी की हाइवा की चपेट में आने से हुई मौत
#
आरडी टाटा गोलचक्कर पर टेम्पू और स्कूटी में टक्कर, महिला हुई घायल
#
NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी, बालू लदा हाइवा जब्त
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
उद्घाटन से पहले ही करोड़ो के लागत से बनी निबंधन कार्यालय की दीवारो में पड़ी दरारे!
#
कोयलांचल लाइव खबर का असर: बेड़वा टोला में पेयजल संकट पर जागा प्रशासन,शुरू हुई डीप बोरिंग
#
एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर रुपयों की ठगी करने वाला को पुलिस ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
#
रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड पर ट्रायल सफल, राजधानी सहित एक दर्जन ट्रेनें चलेंगी इस रूट से
#
शराब नीति पर मांझी के निशाने पर रहे 'तेजस्वी यादव`,कहा चोर मचा रहे शोर ...