Date: 22/09/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

बोधगया में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग, गया जिलाध्यक्ष का बेटा समेत दो गिरफ्तार

8/2/2026 12:07:01 PM IST

99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team

गया : बोधगया में जमीन विवाद को लेकर फायरिंग का मामला सामने आया है। मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बारा गांव स्थित सुपर ग्रिड के समीप शनिवार शाम जमीन विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई। हालांकि, गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुधरीटांड़ बाइपास के पास से गया जिलाध्यक्ष मोहम्मद मुर्शीद आलम के पुत्र मोहम्मद कामरान और संजय कुमार सिन्हा के पुत्र सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन भी जब्त किया है। मगध विश्वविद्यालय थाना प्रभारी संदीप चौहान के अनुसार, बारा गांव के ज्ञानी यादव की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। शिकायत के अनुसार, जमीन की मापी के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर दो राउंड फायरिंग की। सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सौरभ जायसवाल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा फायरिंग के पीछे की वजह और अन्य आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट 
 


सम्बंधित खबरें

# डीएम कार्यालय से चंद कदम दूर फटी पाइप, हजारों लीटर पानी हुआ बर्बाद ,जिला प्रशासन और नगर निगम की जल संरक्षण के दावों की खुली पोल 
# दो दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का समापन, रिसर्च और इनोवेशन पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार,सस्टेनेबल डेवलपमेंट पर हुआ मंथन
#
डांस दीवाने नृत्य महोत्सव’ में कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजा कन्वेंशन सेंटर......
 

# जिला परिषद के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार कार्य का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने शिलान्यास किया, 80 लाख रुपये होंगे खर्च....
#
 
छात्रावास एवं छात्रवृत्ति सहित नौ समस्याओं को लेकर जन आक्रोश महारैली, डीसी ऑफिस के सामने जिला कल्याण पदाधिकारी को छात्रों ने जमीन पर बैठाया