Date: 11/08/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
बिलौटी कांड को लेकर फोरलेन जाम, पुलिस प्रशासन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा
6/18/2026 11:59:31 AM IST
101
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में चर्चित बिलौटी भरत तिवारी कांड को लेकर बड़ा बवाल देखने को मिला। घटना से नाराज़ ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और फोरलेन सड़क को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बुधवार को हुई घटना में भरत तिवारी के साथ अन्याय हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि भरत तिवारी ने पुलिस के सामने हथियार फेंककर आत्मसमर्पण कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने इसे मुठभेड़ का रूप देकर उसकी मौत हो जाने की बात कही। इसी आरोप को लेकर ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और परिजनों को न्याय दिलाने की मांग की है। आक्रोशित लोग मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि जब तक उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन लगातार लोगों को समझाने तथा यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रहा है। शाहपुर थाना पुलिस ने दावा किया था कि भरत तिवारी ने अवैध हथियार से पुलिस बल पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हुआ और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हालांकि ग्रामीणों के आरोप पुलिस के इस आधिकारिक बयान से अलग हैं, जिससे पूरा मामला विवादों में आ गया है।
* पुलिस कार्रवाई में बड़ा अपडेट-
इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक SP की अनुशंसा पर शाहाबाद प्रक्षेत्र के डीआईजी ने कड़ा कदम उठाते हुए शाहपुर थाना प्रभारी समेत करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। SP द्वारा इन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा देर रात की गई थी, जिसे डीआईजी ने मंजूरी देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबन लागू कर दिया। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मामले की जांच जारी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
बिहार में विवाहिता की मौत, पति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
#
गांजा तस्करी का खुलासा, 3.865 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
#
सिटी एसपी का गोविंदपुर थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश
#
अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, 118 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बालू खनन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष; 20 राउंड फायरिंग, एक की मौत, 5 घायल
#
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया उद्घाटन, कहा- पर्यटन क्षेत्र में हो रहा विकास
#
3 साल के इंतजार के बाद रिलीज हुई 'Satluj', बिना किसी कट के OTT पर आई दिलजीत दोसांझ की फिल्म
#
मॉडल सदर अस्पताल को मिली बड़ी मजबूती, पैथोलॉजी हब लैब का हुआ शुभारंभ
#
गंगा किनारे बोरे में मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार