Date: 11/08/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सिटी एसपी का गोविंदपुर थाना में औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के निर्देश

8/11/2026

12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
धनबाद: सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मंगलवार को गोविंदपुर थाना का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर, बैरक, कार्यालय और विभिन्न कमरों की साफ-सफाई व व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और सड़क दुर्घटना से जुड़े मामलों में तेजी लाने को कहा। उन्होंने थाना प्रभारी बिष्णु प्रसाद राउत को जनता की शिकायतों का समय पर समाधान करने और मामलों की फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी मुख्यालय-1 के कुमार बिनोद समेत थाना के एसआई और एएसआई मौजूद रहे।
 
संजना सिंह कोयलांचल लाइव डेस्क