Date: 24/06/2026 Wednesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

 दो ट्रेलरों की हुई भिड़ंत, लगी आग, वाहन चालक घायल 

6/22/2026 1:01:49 PM IST

37
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: चाकुलिया में भीषण सड़क हादसा, दो ट्रेलरों की आमने-सामने की भिड़ंत के बाद लगी भयंकर आग, दोनों चालक घायल। वही चाकुलिया माटिहाना मुख्य सड़क के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहा दो तेज रफ्तार ट्रेलरों में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों वाहनो मे  भीषण आग लग गई. आग की ऊंची लपटे देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। मिली जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर ओडिशा के क्योंझर से लौह अयस्क लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था, जबकि विपरीत दिशा से आ रहा दूसरा ट्रेलर आसनसोल से ओडिशा के अंगुल की ओर रवाना हुआ था।
 
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट