Date: 06/10/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

साकची फायरिंग कांड का खुलासा: दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

6/22/2026 2:55:55 PM IST

97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के पास हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में इस्तेमाल अवैध हथियार भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने रंगदारी वसूलने और दुकानदारों में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। 19 जून की रात करीब 10 बजे साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के पास एक अज्ञात युवक ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी। घटना के बाद साकची थाना में कांड संख्या 49/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया और घटनास्थल से पुलिस ने 7.65 एमएम का एक खोखा बरामद किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में और नगर डीएसपी की निगरानी में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 जून को आरोपी विपिन शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। गोलमुरी थाना क्षेत्र के दुईलाडुंगरी निवासी 28 वर्षीय विपिन शुक्ला गिरफ्तारी से बचने के लिए उत्तर प्रदेश के भदोही स्थित अपने पैतृक गांव भागने की तैयारी में था, लेकिन मानगो बस स्टैंड जाने के दौरान हाथीघोड़ा मंदिर के पास पुलिस ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी पिस्टल और एक मैगजीन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बंगाल क्लब रोड के दुकानदारों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के इरादे से फायरिंग की थी।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट 
 
 
 
 


सम्बंधित खबरें

# प्रार्थना से लौट रहे विकास मित्र की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने रघु-बंटी पर लगाया आरोप; दो हिरासत में......
# सीसीटीवी से खुला चेन स्नैचिंग गिरोह का राज, पश्चिम बंगाल का आरोपी गिरफ्तार,दो मोबाइल बरामद, आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई.....
# पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कक्ष में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी (क्राइम मीटिंग) का आयोजन ....
# हेड पोस्ट ऑफिस में सीबीआई का शिकंजा, 10 हजार की रिश्वत लेते ओवरसियर गिरफ्तार,डाक विभाग में मचा हड़कंप ....
# दिल्ली दंगा मामले में साजिश के आरोपी  तिहाड़ से काको पहुंचे शरजील इमाम, भाई की शादी में शामिल होने मिली अंतरिम जमानत.....