Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली,दुकान बंद कर घर लौट रहा था युवक
9/12/2026 12:40:49 PM IST
34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara :
भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड में शनिवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली युवक की गर्दन में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की पहचान कुरमुरी गांव निवासी भोला साह, पिता शिव दयाल साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भोला साह देव से अपनी सोना-चांदी और बर्तन की दुकान बंद कर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कुरमुरी-तरारी नहर पथ पर चंदा फाल के समीप अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।गोली लगने के बाद घायल भोला साह किसी तरह फतेहपुर बाजार पहुंचे, जहां सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान गश्ती से लौट रही आपातकालीन सेवा 112 की टीम की नजर सड़क पर पड़े युवक पर पड़ी। पुलिस टीम ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए पीरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोली चलाने वाले बदमाश कौन थे और युवक को गोली क्यों मारी गई, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाकों में छानबीन करने के साथ घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद,तीन युवक फरार......
#
क्वार्टर चोरी का हुआ खुलासा,एक आरोपी गिरफ्तार,चोरी के जेवरात समेत कई सामान बरामद
#
भोजपुर के गड़हनी में समाजसेवी मो. जफी की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
#
प्लास्टर की जगह कार्टन, एक घंटे डॉक्टर भी गायब... जहानाबाद सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप
#
घर से चल रहा था गांजे का कारोबार, 1299 पुड़िया के साथ दो को पुलिस ने दबोचा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
सदर अस्पताल में सैकड़ों पोस्टमार्टम और इंज्यूरी रिपोर्ट लंबित, कोर्ट ने उपाधीक्षक पर लगाया 5 हजार का जुर्माना
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रोजगार की तलाश में दूसरे राज्य गए मजदूर की दर्दनाक मौत, आर्थिक सहायता और सुरक्षा की बढ़ी मांग
#
फ्लैट परिसर में सुरक्षा गार्डों से मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज