Date: 23/06/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
करंट लगने से किसान की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
6/23/2026 12:12:18 PM IST
22
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नागोपुर गांव में करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान नागोपुर निवासी दिनेश यादव, करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय भूटकी यादव के पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी मातम पसरा हुआ है। बताया जाता है कि दिनेश यादव गांव पर रहकर खेती-बारी का काम करते थे और उसी के सहारे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह मेहनतकश किसान थे और खेती को ही अपनी जीविका का मुख्य साधन बनाए हुए थे। अचानक करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। हालांकि घटना किस परिस्थिति में हुई, इसे लेकर परिजन और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। मृतक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। इनमें एक पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। दिनेश यादव की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में लगे रहे। परिवार के मुखिया की मौत से घर की जिम्मेदारियों को लेकर परिजन काफी चिंतित हैं। गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
सड़क हादसे के बाद बवाल, मुआवजे की मांग पर जाम, पुलिस पर पथराव में तीन घायल
#
विवाद के बाद पति पर पिटाई कर जहर देने का आरोप, चार बच्चे हुए बेसहारा
#
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: घर से देसी कट्टा, कारतूस और हथियार बरामद
#
युवती की हुई संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग की चर्चा के बीच पुलिस जांच में जुटी
#
26 वर्षों से फरार दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
दिशा बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, पेयजल व सड़क रख रखाव पर सख्त दिखे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
#
बाघमारा के बंद आवास से चोरो ने की लाखों कि चोरी
#
ठेला चालक की मौत के बाद लोगो का फूटा गुस्सा ,सड़क जाम व आगजनी कर काटा बवाल
#
20 फिट के ऊंचाई से गिरने से दो मजदूर की हुई दर्दनाक मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
#
हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस ने ऐसे किया खुलासा ...