Date: 23/06/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

युवती की हुई संदिग्ध मौत, प्रेम-प्रसंग की चर्चा के बीच पुलिस जांच में जुटी

6/23/2026 12:12:18 PM IST

34
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara : भोजपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली मोहल्ले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और मायूसी का माहौल है। वहीं, स्थानीय स्तर पर प्रेम-प्रसंग को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी तेज हैं। मृतका की पहचान मछुआ टोली निवासी मेघनाथ की पुत्री संजना के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि युवती की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। मोहल्ले में यह चर्चा है कि प्रेम-प्रसंग से जुड़ी वजहों के चलते उसने पंखे से झूलकर अपनी जान दे दी। हालांकि, इस संबंध में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर बिंदु पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस यूडी केस दर्ज कर पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। घटना को लेकर मोहल्ले के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।
 
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट