Date: 09/09/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, बिहार रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
6/21/2026 12:05:28 PM IST
99
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: नीट परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने बड़ी राहत दी है। अब परीक्षार्थी निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। मुंगेर डिपो प्रशासन ने इसकी जानकारी देते हुए कहा है कि छात्र बस में अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाकर निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने विशेष सुविधा शुरू की है। मुंगेर डिपो के डिपो अधीक्षक संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि निगम की सभी निर्धारित रूटों पर चलने वाली बसों में परीक्षार्थियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को यात्रा के दौरान अपना नीट एडमिट कार्ड या पहचान पत्र दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में आर्थिक बोझ कम करने और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। निगम के सभी चालकों और बस कर्मियों को भी इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। डिपो अधीक्षक ने परीक्षार्थियों से समय से पहले बस स्टैंड पहुंचने और अपने साथ एडमिट कार्ड रखने की अपील की है। मुंगेर में इस बार नीट परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज मुंगेर, बैजनाथ राजकीय बालिका प्लस टू विद्यालय तथा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय जमालपुर शामिल हैं। परीक्षा रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अतिक्रमण के खिलाप चला बुलडोजर ,दर्जनों दुकान-ठेले हटाए गए, दोबारा अतिक्रमण करने पर एसडीएम ने कहा ................
#
झमाझम बारिश में जलमग्न हुआ वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, पुराने से नये परिसर तक भरा पानी,छात्र-शिक्षक और कर्मचारी परेशान
#
51वां भादों अमावस्या महोत्सव, दादी मंदिर में भव्य आयोजन की तैयारी पूरी
#
डीवीसी विस्थापितों का हक अटका, CSR योजना को लेकर उठे सवाल
#
फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का हुआ स्वागत,बाल विवाह रोकने को लेकर किया जागरूक
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
फसल बीमा और डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर प्रशिक्षण, सर्वेयर व कृषक मित्रों को दी गई तकनीकी जानकारी
#
दामोदर घाटी में बाढ़ का अलर्ट: मैथन और पंचेत डैम से 50,000 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़े जाने की चेतावनी
#
नीट परीक्षार्थियों को बड़ी राहत, बिहार रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर
#
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा महंगा, कड़ौना थानाध्यक्ष सस्पेंड
#
केंदुआ में फिर बना गोफ, जहरीली गैस के रिसाव से दहशत, पुनर्वास की उठी मांग