Date: 03/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
8 हजार की रिश्वत लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू एसीबी के हत्थे चढ़ा
7/2/2026 3:24:17 PM IST
26
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad
: बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सरकारी कर्मचारी को आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शौचालय निर्माण योजना की शेष राशि जारी करने के एवज में घूस मांगने का आरोप है। इस संबंध में एसीबी धनबाद के अपर पुलिस अधीक्षक बिनोद कुमार महतो ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमंडलीय कार्यालय धनबाद को एक संवेदक ने शिकायत दी थी कि ओरदाना 10+2 उच्च विद्यालय में शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद भुगतान की शेष राशि जारी करने के लिए पेटरवार प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित बड़ा बाबू गुलाम रसूल दस हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोपी द्वारा आठ हजार रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। सत्यापन सही पाए जाने पर एसीबी धनबाद थाना में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार को टीम ने पेटरवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित पुराने भवन में जाल बिछाकर आरोपी मो. गुलाम रसूल को परिवादी से आठ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। गिरफ्तार आरोपी मो. गुलाम रसूल पेटरवार प्रखंड कार्यालय में सहायक उर्दू अनुवादक के साथ अतिरिक्त प्रभार में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। एसीबी ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
धनबाद से कोयलांचल लाइव के लिए दीपक कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
#
इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
#
झारखण्ड आंदोलनकारियो की बैठ, सरकार के खिलाफ आंदोलन तय
#
जनशताब्दी एक्सप्रेस में बाल तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 तस्कर गिरफ्तार
#
अपराधियों ने चाचा भतीजा को मारी गोली, घटनास्थल पर चाचा की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
#
कतरास राजबाड़ी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, लाखों का नुकसान
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
#
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान, परिमल नाथवानी की जीत का दावा,सांसद ढुल्लू महतो ने महागठबंधन पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
#
झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका