Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गंगा किनारे मछुआरों और नाविकों को एनडीआरएफ ने दिया जल सुरक्षा प्रशिक्षण
6/26/2026 1:40:31 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara: भोजपुर जिले के गंगा तटीय क्षेत्र बड़हरा मे जल दुर्घटनाओं की रोकथाम और आपदा के समय त्वरित बचाव को लेकर 9वीं बटालियन एनडीआरएफ, बिहटा (पटना) की टीम ने स्थानीय मछुआरों और नाविकों को विशेष जल सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि विकी सिंह के साथ मां गंगे क्लब, कुदरिया के सदस्य भी मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान एनडीआरएफ की टीम ने प्रतिभागियों को जल सुरक्षा जागरूकता, नाव संचालन की मूलभूत जानकारी, यात्रियों की सुरक्षा प्रबंधन, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग तथा आपातकालीन स्थिति में बचाव और त्वरित प्रतिक्रिया से जुड़ी अहम जानकारियां दीं। इसके साथ ही प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) और सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी कराया गया, ताकि हादसे की स्थिति में शुरुआती मदद तुरंत उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर एनडीआरएफ टीम कमांडर इंस्पेक्टर जैनेंद्र कुमार ने कहा कि नदी किनारे रहने वाले लोगों, मछुआरों और नाविकों के लिए जल सुरक्षा की जानकारी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दुर्घटनाओं की रोकथाम, आपदा के समय प्रभावी बचाव कार्य और स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय मछुआरों और नाविकों ने हिस्सा लिया और प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे भविष्य में भी जारी रखने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह का प्रशिक्षण न केवल उनकी सुरक्षा बढ़ाएगा, बल्कि नदी क्षेत्र में यात्रा करने वाले आम लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
#
तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
#
कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, जांच और कार्रवाई की उठी मांग
#
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण