Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
अपराधियों ने युवक को गोली मार कर की हत्या, जाँच में जुटी पुलिस
6/26/2026 1:50:11 PM IST
9
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर जिले के आरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना नगर थाना क्षेत्र के धरहरा पुल के पास की है। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला वार्ड संख्या-36 निवासी 28 वर्षीय चंदन यादव के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात कुछ लोग चंदन यादव को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि इसके बाद धरहरा मुसहर टोली के समीप अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पेट के दाहिने हिस्से में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी गीता देवी ने बताया कि पहले भी कुछ लोगों से चंदन का विवाद हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि वही लोग गुरुवार रात उसे घर से बुलाकर ले गए और उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपित लोग नाश्ता-खाने के बहाने उसे अपने साथ ले गए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा होगा।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
#
तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, मामले की जाँच में जुटी पुलिस
#
कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की ब्रेन मलेरिया से मौत, जांच और कार्रवाई की उठी मांग
#
दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
#
एसटीएफ जवान के सर्विस रिवाल्वर से चली गोली, पुलिस महकामे में पसरा मातम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण