Date: 26/06/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध नशा मुक्ति शपथ समारोह का हुआ आयोजन
6/26/2026 1:55:52 PM IST
7
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर में मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में आज नशा मुक्ति शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, न्यायालय कर्मियों और पैरा लीगल वालंटियर्स ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। व्यवहार न्यायालय, आरा में आयोजित नशा मुक्ति शपथ समारोह का नेतृत्व जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा ने किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयंसेवकों को नशा मुक्त भारत के निर्माण तथा मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से समाज को बचाने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दिवाकर कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम प्रतीक रंजन चौरसिया, न्यायालय कर्मी एवं पैरा लीगल वालंटियर्स मौजूद रहे। सभी ने नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले भर में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता शिविर, विधिक जागरूकता कार्यक्रम और विद्यालयों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे, ताकि समाज को नशे के खिलाफ एकजुट किया जा सके। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यह अभियान लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: जांच में अब तक क्या सामने आया?
#
भोक्ता पूजा महापर्व का समापन, आस्था में डूबे हजारों श्रद्धालु, कठिन तपस्या कर भक्तों ने की बाबा धर्मराज की आराधना
#
जमशेदपुर में गूंजी 'या हुसैन' की सदाएं, अकीदतमंदों के मातमी जुलूस ने पेश की मोहब्बत, सब्र और कुर्बानी की मिसाल
#
आपूर्ति संकट या कीमत वृद्धि का संकेत? शहर में पेट्रोल-डीजल को लेकर बढ़ी चिंता
#
दोमरदे जलाशय बनेगा सिंचाई और पर्यटन का नया हब, किसानों को मिलेगा सिंचाई की सुविधा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
बिजली की आंख मिचौली ने माँ और बच्चे की ली जान ,प्रसव के दौरान टॉर्च की रोशनी में हो रहा था ऑपरेशन
#
सड़क पर सफर करती बदहाली: योजनाओं के बावजूद मुसहर समाज आज भी मुख्यधारा से दूर !
#
सामूहिक विवाह सह भामाशाह जयंती समारोह संपन्न, सामाजिक एकता का दिया संदेश
#
बिहार विधान परिषद चुनाव में बिना वोटिंग तय हुआ परिणाम,पहली बार सदन पहुंचे निशांत कुमार और पवन सिंह
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का कृषकों को मिला लाभ, बकरा-बकरी का हुआ वितरण