Date: 01/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
भरत तिवारी Update : स्मारक निर्माण कार्य पर प्रशासन ने लगाई रोक, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
6/30/2026 11:48:50 AM IST
24
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Aara
: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी कथित एनकाउंटर मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। जिस स्थान पर ग्रामीण भरत भूषण तिवारी का स्मारक बनाना चाहते थे, वहां निर्माण कार्य पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि भरत भूषण तिवारी की याद में घटना स्थल पर स्मारक बनाने के लिए ईंट-पत्थर सहित अन्य निर्माण सामग्री पहले ही एकत्र कर ली गई थी। लेकिन अंचल अधिकारी आनंद प्रकाश ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, अंचल अधिकारी ने कहा कि जिस भूमि पर स्मारक बनाने की तैयारी की जा रही है, वह सरकारी जमीन है। ऐसे में जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति या एनओसी प्राप्त किए बिना वहां किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं किया जा सकता। भरत भूषण तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने प्रशासन की इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि ग्रामीण केवल उनकी स्मृति को संरक्षित करना चाहते हैं। वहीं, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी प्रशासन के फैसले पर रोष व्यक्त किया और स्मारक निर्माण की अनुमति देने की मांग की। अब इस पूरे मामले में जिला प्रशासन का अगला कदम क्या होगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
आरा से कोयलांचल लाइव के लिए आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BIG BREAKING: हिमांशु हत्या मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने का बड़ा एक्शन,एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी को तत्काल पद से हटाया
#
वीकेएसयू ने जारी की स्नातक प्रथम मेरिट सूची, 2 जुलाई तक होगा नामांकन
#
ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
#
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध हुई की मौत,अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...
#
जहानाबाद कांड पर पप्पू यादव का तीखा रुख, पीड़ित परिवार से मिल कर बोले दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा