Date: 01/07/2026 Wednesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
18वीं पुण्यतिथि पर अमर शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार को श्रद्धांजलि, परिजनों ने जताई प्रशासन की उपेक्षा
6/30/2026 11:48:50 AM IST
77
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: अमर शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक आवास मिहिजाम के कुर्मीपाड़ा में श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ. एल.एन. प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, शबनम देवी, डॉ. मनीष कुमार, अनिमेष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। परिजनों ने पूजा-अर्चना कर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वहीं, डाकबंगला स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर स्थानीय लोगों ने भी उन्हें नमन किया। हालांकि, इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के किसी वरिष्ठ अधिकारी के नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बताया गया कि प्रमोद कुमार झारखंड पुलिस सेवा के अधिकारी थे और वर्ष 2008 में रांची जिले के बुंडू अनुमंडल में एसडीपीओ के पद पर कार्यरत थे। वे एक बड़े लूटकांड के खुलासे के लिए लगातार अभियान चला रहे थे। 30 जून 2008 को हूल दिवस के दिन जांच के सिलसिले में जंगल के रास्ते से गुजरते समय नक्सलियों द्वारा बिछाई गई बारूदी सुरंग में उनकी सरकारी गाड़ी विस्फोट का शिकार हो गई। इस भीषण विस्फोट में डीएसपी प्रमोद कुमार सहित कई पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मिहिजाम के लोगों का कहना है कि शहर को ऐसे वीर सपूत पर गर्व है, जिसने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। स्थानीय युवाओं के लिए प्रमोद कुमार आज भी प्रेरणा स्रोत हैं। उनका कहना है कि वे उनके जैसे ईमानदार, कर्मठ और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं। शहीद की भाभी मंजू देवी ने भावुक होकर कहा कि प्रमोद कुमार की कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। परिवार आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाता है, लेकिन इस बात का गर्व भी है कि उन्होंने देश और राज्य की सेवा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
BIG BREAKING: हिमांशु हत्या मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने का बड़ा एक्शन,एसएसपी पीयूष पांडेय और सरायकेला एसपी को तत्काल पद से हटाया
#
वीकेएसयू ने जारी की स्नातक प्रथम मेरिट सूची, 2 जुलाई तक होगा नामांकन
#
ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
#
गया पहुंचे केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, तेजस्वी यादव पर बोला हमला; कहा- बिहार में उनकी बात का कोई महत्व नहीं
#
तुरामडीह विस्थापित समिति और भाजपा नेताओं ने संजूक्त प्रेस कांफ्रेस कर माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू के खिलाफ खोला मोर्चा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
RCB की दूसरी जीत के बाद विराट कोहली हुए भावुक, इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
#
18 मई से फ्रेंच ओपन का होगा आगाज, कार्लोस अलकराज का खेलना संदिग्ध
#
सड़क हादसे में 75 वर्षीय वृद्ध हुई की मौत,अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस
#
सम्राट मंत्रिमंडल का क्या रहेगा फॉर्मूला? कैबिनेट विस्तार से पहले चिराग पासवान ने कहा ...
#
जहानाबाद कांड पर पप्पू यादव का तीखा रुख, पीड़ित परिवार से मिल कर बोले दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा