Date: 03/07/2026 Friday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
जनशताब्दी एक्सप्रेस में बाल तस्करी का बड़ा खुलासा, 3 तस्कर गिरफ्तार
7/2/2026 3:24:17 PM IST
11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamtara
: पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस में बाल तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। चाइल्ड हेल्पलाइन, आरपीएफ और बालगृह की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात बच्चों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, जबकि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तस्कर झाझा रेलवे स्टेशन से सात बच्चों को जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-17 कोच में बैठाकर पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्चों से वहां बाल श्रम कराया जाना था। मामले की सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और बालगृह की संयुक्त टीम ने चितरंजन रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाया। टीम ने ट्रेन की तलाशी लेकर सभी सात बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और मौके से तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बालगृह के अधीक्षक सुजीत गोस्वामी ने बताया कि बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देशानुसार सभी बच्चों को फिलहाल संरक्षण के लिए बालगृह में रखा जाएगा। बच्चों की काउंसलिंग के साथ-साथ उनके परिजनों का पता लगाने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, गिरफ्तार तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी गिरोह का नेटवर्क कितना बड़ा है, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा बच्चों को किस उद्देश्य से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है। पूरे नेटवर्क का खुलासा करने और इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जा रही है।
जामताड़ा से कोयलांचल लाइव के लिए निशिकांत मिस्त्री की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
8 हजार की रिश्वत लेते पेटरवार प्रखंड कार्यालय का बड़ा बाबू एसीबी के हत्थे चढ़ा
#
पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, डीएम से लगाई न्याय की गुहार
#
इलाज के दौरान महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
#
झारखण्ड आंदोलनकारियो की बैठ, सरकार के खिलाफ आंदोलन तय
#
अपराधियों ने चाचा भतीजा को मारी गोली, घटनास्थल पर चाचा की मौत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
पति ने पत्नी का गला रेतकर हत्या की कोशिश, गंभीर हालत में SNMMCH में भर्ती
#
युद्ध और कूटनीति के बीच फंसी दुनिया, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर
#
झारखंड राज्यसभा चुनाव में बढ़ा सियासी तापमान, परिमल नाथवानी की जीत का दावा,सांसद ढुल्लू महतो ने महागठबंधन पर लगाया खरीद-फरोख्त का आरोप
#
झाड़ियों में मिला युवक का शव, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
#
डीसी और एसएसपी से न्याय मांगने पहुंचे मृतक के परिजन