Date: 05/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के साथ सांसद विद्युत बरण महतो की अहम बैठक, यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं पर हुई चर्चा
7/4/2026 12:54:33 PM IST
19
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे गेस्ट हाउस में चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया के साथ सांसद विद्युत बरण महतो की अहम बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न रेलवे विकास परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में टाटानगर रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण,सिदिरसाई रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास,आदित्यपुर-गम्हरिया रेल लाइन के दोहरीकरण,वंदे भारत ट्रेन के नए डिपो के निर्माण,स्टेशन परिसर के सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।सांसद विद्युत बरण महतो ने कहा कि सभी परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए और यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा,हमारा संकल्प है कि टाटानगर सहित पूरे चक्रधरपुर रेल मंडल में आधुनिक,सुरक्षित और विश्वस्तरीय रेल सुविधाएं उपलब्ध हों। मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने सभी परियोजनाओं की प्रगति से सांसद को अवगत कराया और उन्हें शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। सांसद विद्युत बरण महतो ने कहा कि जनहित और क्षेत्रीय विकास से जुड़े हर मुद्दे पर उनकी नजर और निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
कोयलांचल लाइव के लिए जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही
#
राजस्थान-गुजरात को पीएम मोदी की विकास सौगात, करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
#
कड़ी सुरक्षा के बीच गया पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नए आपराधिक कानून पर करेंगे अहम बैठक
#
पूर्व मंत्री दुलाल भुइयाँ ने कहा की आज की बंदी ऐतिहासिक रहा
#
आज कई अहम बैठकों में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी, प्रशासनिक और वैश्विक मुद्दों पर रहेगी नजर
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
चीन का टुटा घमंड,भारत से चाहता है मजबूत आर्थिक संबंध
#
धनबाद-बोकारो सड़क खोलने की मांग पर विधायक राज सिन्हा का 24 घंटे का, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का मिला समर्थन....
#
शराब दुकान कर्मी के साथ शराबियों ने की मारपीट, BJP नेताओ पर लगा आरोप, CCTV में कैद हुई वारदात
#
पंचायत समिति सदस्य के सामूहिक इस्तीफा के बाद मचा हड़कंप, विकास कार्य में मनमानी का लगा आरोप
#
धनबाद–बोकारो मुख्य सड़क को अविलंब चालू कराने मुद्दे पर विधायक राज सिन्हा ने केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री को सौंपा मांग पत्र,कहा ...