Date: 26/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
खेत की जुताई पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
7/6/2026 1:43:41 PM IST
97
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Munger
: मुंगेर के टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में खेत जोतने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि कटियारी पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष सुनील दास अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और खेत जोतने का विरोध करने लगे। आरोप है कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। पीड़ित सुनील दास ने दिलीप यादव, वंदना देवी, समेत नौ लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपितों ने ईंट-पत्थर से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। साथ ही ट्रैक्टर के साइलेंसर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि कुछ लोग जबरन जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खेत में हंगामे और विवाद की स्थिति देखी जा सकती है। हालांकि वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। टेटिया बंबर थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है
मुंगेर से कोयलांचल लाइव के लिए इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
मनरेगा के अधूरे कुएं में डूबे मासूम भाई-बहन, 6 साल के भाई और 4 साल की बहन की मौत....
#
**जामताड़ा पुलिस का बड़ा अभियान, 37 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को सौंपे**...
#
जुगसलाई थाना क्षेत्र के घोड़ा चौक स्थित मल्लिक प्लाईवुड दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है...
#
अपराधियों ने पुलिस व्यवस्था को चुनौती देते हुए आरती ज्वेलर्स को बनाया निशाना, पुलिस सीसीटीवी कैमरों का खंगाल कर छानबीन में जुटी....
#
पत्थर क्रशर की जांच करने पहुंची जिला परिषद उपाध्यक्ष को धमकाने का आरोप, मौके पर हंगामा, NGT नियमों का उल्लंघन !
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
झरिया में जल आपदा का खतरा, विधायक रागिनी सिंह ने NDRF की तैनाती पर उठाया सवाल
#
खेत की जुताई पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
#
जमशेदपुर में मूसलाधार बारिश का असर, मानगो छोटे पुल पर जलजमाव, स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
ओडिशा से जमशेदपुर जा रहा 11 किलो गांजा पकड़ा गया, तीन तस्कर गिरफ्तार