Date: 09/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

डीआईजी ने पासिंग परेड में लिया भाग, प्रशिक्षु सिपाहियों को दी बधाई 

7/9/2026 1:00:15 PM IST

13
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Ara: भोजपुर के आरा स्थित नवीन पुलिस केंद्र में गुरुवार को पटना जिलाबल के प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत परेड समारोह पूरे अनुशासन और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले जवानों ने आकर्षक परेड का प्रदर्शन कर अपनी दक्षता का परिचय दिया। आरा के नवीन पुलिस केंद्र में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह के मुख्य अतिथि शाहाबाद क्षेत्र, डेहरी ऑन सोन के पुलिस उप-महानिरीक्षक ने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु सिपाहियों की टुकड़ियों का निरीक्षण किया। परेड के दौरान जवानों ने अनुशासन, समर्पण और प्रशिक्षण की उत्कृष्ट झलक पेश की। अपने संबोधन में पुलिस उप-महानिरीक्षक ने प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अपने उत्कृष्ट कार्यों से बिहार पुलिस की गौरवशाली परंपरा को और मजबूत बनाएं। समारोह में भोजपुर के पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित पुलिस एवं प्रशासन के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षु सिपाही अब विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट