Date: 09/07/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

भरत तिवारी हत्याकांड, सिविल कोर्ट में परिजनों का बयान दर्ज, न्यायाधीश के सकारात्मक रवैये से बढ़ी न्याय की उम्मीद
 

7/9/2026 1:00:15 PM IST

11
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: चर्चित बिलौटी निवासी भरत तिवारी हत्याकांड मामले में बुधवार को आरा व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) में महत्वपूर्ण न्यायिक कार्यवाही हुई। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के समक्ष मृतक भरत तिवारी के परिजनों का बयान दर्ज किया गया। परिजनों ने न्यायालय के समक्ष पूरे घटनाक्रम से जुड़ी अपनी बात विस्तार से रखी। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश का रवैया सकारात्मक और संवेदनशील देखने को मिला, जिससे परिजनों में न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई। मामले से जुड़े लोगों का मानना है कि यह सुनवाई न्यायिक प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण चरण है। परिजनों ने विश्वास जताया कि न्यायालय उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष निर्णय देगा तथा दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। भरत तिवारी हत्याकांड शुरू से ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में इस मामले की प्रत्येक न्यायिक कार्यवाही पर लोगों की नजर बनी हुई है। अब सभी की निगाहें न्यायालय की आगामी सुनवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हैं।
 
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष पाण्डेय की रिपोर्ट