Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
सड़क हादसे में घायल दूसरे किशोर की भी मौत, पीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम
7/9/2026 1:44:50 PM IST
106
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
आरा: भोजपुर जिले के आरा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल दूसरे किशोर की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। पटना स्थित पीएमसीएच में गुरुवार तड़के उसने अंतिम सांस ली। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या दो हो गई है। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के कसाब टोला निवासी महताब कुरैशी के 14 वर्षीय पुत्र अरमान कुरैशी के रूप में हुई है। वह पेंटिंग का काम करता था। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम अरमान अपने दोस्त मो. शाहनवाज, जो रौजा मोहल्ला वार्ड संख्या-28 निवासी मो. फिरोज का पुत्र था, के साथ बाइक से धनुपरा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने गया था। इसी दौरान पेट्रोल पंप से निकल रहे एक कंटेनर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मो. शाहनवाज को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरमान की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दी। पुलिस ने पीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, अरमान अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां सोनी परवीन, भाई रेहान तथा बहनें आलिया और रौशनी हैं। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोयलांचल लाइव के लिए आरा से आशुतोष की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
#
लोयोला स्कूल में पुलिस ने छात्रों को नशा, साइबर अपराध और ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी
#
गया के मगध मेडिकल अस्पताल में जमकर चला लाठी , परिजन और सुरक्षा गार्ड हुआ भिड़ंत
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
ज्ञान, वैराग्य, भक्ति के संगम भागवत से हीं सबका कल्याण : स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज
#
जमशेदपुर गैंगरेप केस: पुलिस ने 6 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, दोनों ड्राइवर निकले
#
भरत तिवारी का तेरहवीं आज : श्रद्धांजलि अर्पित कर ब्राह्मण भोज का होगा आयोजन; शुभचिंतक, ग्रामीण व सामाजिक संगठन होंगे शामिल
#
JPSC की साख पर सवाल! 5 CS रैंक के IAS समेत 6 IAS, 2 IPS और 1 IFS भी नहीं बदल पाए आयोग की तस्वीर
#
कोनैन कुरैशी का हुआ बड़ा चयन, दलीप ट्रॉफी में पूर्व क्षेत्र की टीम में मिली जगह,डीसीए अध्यक्ष और महासचिव ने दी बधाई