Date: 08/10/2026 Thursday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

टाटानगर खासमहल में बड़ा सड़क हादसा टला, पेड़ से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

7/11/2026 12:12:39 PM IST

100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर स्थित खासमहल इलाके में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने अचानक सामने आए दो बाइक सवारों को बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज गति से गुजर रहा था। तभी अचानक दो बाइक सवार उसके सामने आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक का संतुलन खो दिया और वाहन सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना के बावजूद यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
 
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट