Date: 12/09/2026 Saturday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
19.5 किलो पैंगोलिन के शल्क के साथ चार गिरफ्तार, वन विभाग ने कोर्ट में सौंपा प्रतिवेदन
7/13/2026 2:01:21 PM IST
102
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया: गया जिले के शेरघाटी में वन विभाग और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) की संयुक्त कार्रवाई में 19.5 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में वन प्रमंडल शेरघाटी ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शेरघाटी न्यायालय में अपराध प्रतिवेदन और जब्ती सूची समर्पित कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वन विभाग के अनुसार, 12 जुलाई 2026 की सुबह WCCB (ER), कोलकाता से गुप्त सूचना मिली थी कि शेरघाटी स्थित के-के पैलेस होटल में पैंगोलिन के शल्क की खरीद-बिक्री होने वाली है। सूचना के सत्यापन के बाद शेरघाटी और इमामगंज वन क्षेत्र की संयुक्त टीम ने एनएच-2 के समीप होटल के पास घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान चार संदिग्धों के कब्जे से 19.5 किलोग्राम पैंगोलिन के शल्क और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सामग्री को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 (संशोधित 2022) की धारा 50 के तहत जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अफताब, नवाब, शरफू मियां और मुमताज के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपितों ने कथित रूप से अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर रफीक मियां का नाम भी सामने आया है, जिस पर पैंगोलिन के शल्क को शेरघाटी के के-के पैलेस होटल तक पहुंचाने का आरोप है। वन विभाग ने बताया कि पैंगोलिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में सूचीबद्ध अत्यंत संरक्षित वन्यजीव है। इसके अवैध शिकार, तस्करी और व्यापार को अधिनियम की धारा 9, 39 और 50 का उल्लंघन माना जाता है तथा धारा 51 के तहत यह गैर-जमानती और दंडनीय अपराध है। वन क्षेत्र पदाधिकारी, शेरघाटी ने न्यायालय से आरोपितों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। विभाग ने कहा कि मामले की जांच पूरी होने के बाद विस्तृत अभियोजन प्रतिवेदन भी न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
कोयलांचल लाइव के लिए गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग के प्रदूषण के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान शुरू, ग्रामीणों ने उठाई आवाज
#
एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन ,डीसी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
#
जेएसएससी सीजीएल के चयनित अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर रखी अपनी बात,अभ्यर्थियों ने कहा......
#
नेशनल लोक अदालत में 15 अरब 67 करोड़ के विवादों का निपटारा, युवाओं को नशे से बचाने की न्यायधीश ने की अपील
#
झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार झालसा की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
जमीन विवाद में फर्जी दस्तावेज से कब्जे का आरोप, पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय
#
लाठीचार्ज और आंसू गैस पर जताई नाराजगी, CBI जांच की मांग को लेकर भाजपा ने छात्रों के समर्थन का किया ऐलान
#
रेलवे फाटक पर भीषण जाम से त्रस्त ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, टायर जलकार किया जमकर विरोध
#
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
#
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सिंदरी में भाजपा की विशाल जनसभा, केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने विपक्ष पर साधा निशाना