Date: 08/09/2026 Tuesday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
निरसा में सियासी शक्ति प्रदर्शन का महासंग्राम कल ,सांसद ढुलू महतो और विधायक अरूप चटर्जी आमने-सामने, जिला प्रशासन अलर्ट...
7/14/2026 6:52:46 PM IST
130
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :-
धनबाद की राजनीति में सांसद ढुलू महतो और निरसा विधायक अरूप चटर्जी के बीच सियासी टकराव अब सड़क पर उतरने वाला है। दोनों नेता एक-दूसरे पर लगातार गंभीर आरोप लगा रहे हैं और अब 15 जुलाई को निरसा में अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन और जनसभा करने जा रहे हैं। एक ओर सांसद ढुलू महतो एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर समर्थकों के साथ उतरेंगे, तो दूसरी ओर विधायक अरूप चटर्जी स्थानीय लोगों को रोजगार और गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य के मुद्दे पर जनसभा करेंगे। दोनों कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। हम आपको बता दे की ये दोनों नेताओ के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग चल रही थी। दोनों नेता एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब यह राजनीतिक मुकाबला शक्ति प्रदर्शन तक पहुंच गया है। 15 जुलाई यानी कल को दोनों नेताओं ने निरसा में अलग-अलग जनसभा का ऐलान किया है। सांसद ढुलू महतो एलिवेटेड ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग को लेकर बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ सभा करेंगे। वहीं विधायक अरूप चटर्जी स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता और निर्माण कार्य की गुणवत्ता जैसे मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखेंगे। दोनों सभाओं में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। एक ही दिन दो बड़े राजनीतिक कार्यक्रम होने से प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने स्पष्ट कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी दल को सभा करने से नहीं रोका जाएगा। लेकिन यदि किसी भी कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बिगड़ती है या शांति भंग करने की कोशिश होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलकर अब कल की राजनीति शक्ति प्रदर्शन पर सबके नजर है। अब देखना यह होगा की यह सिर्फ राजनीतिक ताकत दिखाने तक सीमित रहेगा या फिर सियासी टकराव का रूप लेगा। फिलहाल जिला प्रशासन का पूरा फोकस कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर है, ताकि दोनों कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
जेपीएससी, जेएसएससी और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने डीसी कार्यालय पर किया प्रदर्शन ,सीबीआई जांच की मांग
#
बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायरी दवा बांटने का आरोप, माले नेता ने जांच और कार्रवाई की मांग
#
PM मोदी के जन्मदिवस से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, जामताड़ा में कार्यशाला आयोजित
#
मजदूरों और स्थानीय विस्थापितों की मुद्दे पर तेवर में दिखे सिद्धार्थ गौतम,कहा ...
#
दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की याद में झामुमो ने आयोजित की शोकसभा
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से RPF की स्पेशल टास्क टीम ने बरामद की 130 लीटर शराब और बीयर
#
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी लगभग सपाट; IT शेयरों में मजबूती
#
हथियारों के साथ युवक का कथित VIDEO वायरल, पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई
#
गिरिडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार
#
एल्लेपी एक्सप्रेस का एसी फेल, B-6 कोच के यात्रियों ने किया हंगामा,1 घंटा 25 मिनट की देरी से रवाना हुई ट्रेन।