Date: 10/09/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
आधे घंटे की बारिश में डूबा लिलोरी मंदिर रेल अंडरपास, NHAI व जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप
7/19/2026 12:05:51 PM IST
100
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद में मानसून की पहली तेज बारिश ने ही सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी है। राजगंज–महुदा एनएच-32 पर लिलोरी मंदिर के समीप बने रेल अंडरपास में आधे घंटे की बारिश के बाद ही भारी जलजमाव हो गया। अंडरपास की एक लेन पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई कारें और बाइक पानी में बंद हो गईं, जबकि जान जोखिम में डालकर कई वाहन चालक रॉन्ग साइड से निकलने को मजबूर हुए। लोगों ने एनएचएआई और जनप्रतिनिधियों पर समस्या के स्थायी समाधान नहीं करने का आरोप लगाया। राजगंज–महुदा एनएच-32 स्थित लिलोरी मंदिर के पास बने रेल अंडरपास में बारिश के बाद चार से पांच फीट तक पानी भर गया। जलजमाव के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही लगभग ठप हो गई। हालांकि ट्रक, हाइवा और ट्रेलर जैसे भारी वाहन किसी तरह निकलते रहे, लेकिन कार, ऑटो और बाइक चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई कारें पानी के बीच में ही बंद हो गईं, जिन्हें लोगों की मदद से धक्का देकर बाहर निकाला गया। वहीं कई वाहन चालकों ने जलमग्न अंडरपास से गुजरने के बजाय रॉन्ग साइड का सहारा लिया, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई। सड़क पर लंबा जाम लगने से यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। उनका आरोप है कि अंडरपास का ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह फेल है और पानी निकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने एनएचएआई के साथ-साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर भी इस समस्या की लगातार अनदेखी करने का आरोप लगाया। बरसात अभी शुरू ही हुई है, लेकिन लिलोरी मंदिर रेल अंडरपास की यह तस्वीरें बता रही हैं कि यदि जल निकासी की व्यवस्था जल्द दुरुस्त नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यह समस्या और गंभीर हो सकती है। स्थानीय लोग अब प्रशासन और एनएचएआई से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
करंट लगने से युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
#
11 महीने बाद फिर उठे सवाल विशाल-यश की मौत की दोबारा जांच की मांग
#
भू-धंसान में बच्चे की मौत के बाद फूटा लोगो का आक्रोश,शव के साथ जीएम कार्यालय पर पहुंचे कर दिया बड़ा ऐलान,कहा ...
#
एसपी की क्राइम मीटिंग में अपराध और लंबित मामलों की हुई समीक्षा,286 वारंटी गिरफ्तार
#
महाराष्ट्र नेचुरल गैस के नाम पर साइबर ठगी करने वाला अपराधी गिरफ्तार, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
अवैध कोयला खनन पर संयुक्त कार्रवाई, कई टन कोयला जब्त
#
आधे घंटे की बारिश में डूबा लिलोरी मंदिर रेल अंडरपास, NHAI व जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप
#
जनता दरबार में एसपी ने सुनीं फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण का निर्देश
#
मूसलाधार बारिश से जमालपुर रेल इंजन कारखाना जलमग्न, कई शॉप में कामकाज ठप
#
ट्रेनी IPS अधिकारी ने किया आत्महत्या का प्रयास, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती