Date: 16/07/2026 Thursday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 कार्यशाला, शिक्षकों को वैज्ञानिक परियोजनाओं का प्रशिक्षण
7/16/2026 6:38:36 PM IST
12
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jahanabad :
जहानाबाद में 32वीं जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 अंतर्गत आयोजित दिशानिर्देशन सह शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि संविधान में वर्णित वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानवतावाद एवं ज्ञानार्जन की भावना को विकसित करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस विज्ञान प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की प्रवृत्ति, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि कि वे विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि अपने आसपास की स्थानीय समस्याओं की पहचान करने, उनके कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन करने तथा व्यवहारिक एवं नवाचारी समाधान खोजने के लिए प्रेरित करें। प्रत्येक विद्यालय से गुणवत्तापूर्ण वैज्ञानिक परियोजनाएँ तैयार कराने तथा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं शोध की प्रवृत्ति विकसित करने पर जिला पदाधिकारी ने विशेष बल दिया। कार्यशाला में बताया गया कि इस वर्ष राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस–2026 का मुख्य विषय "निरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार है। इसके अंतर्गत अपशिष्ट प्रबंधन (R5), ऊर्जा (E4), वर्षा जल संरक्षण, भोजन, कृषि एवं स्वास्थ्य तथा निरंतरता के लिए भारतीय ज्ञान के अनुप्रयोग जैसे विषयों पर बाल वैज्ञानिक परियोजनाएँ तैयार की जाएंगी। जिला स्तर पर चयनित परियोजनाएँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी तथा वहाँ से चयनित परियोजनाएँ राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यशाला में साइंस फॉर सोसायटी, बिहार के अध्यक्ष एवं टी.पी.एस. कॉलेज, पटना के पूर्व विभागाध्यक्ष (प्राणी विज्ञान) डॉ. अरुण कुमार ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की अवधारणा, परियोजना चयन, वैज्ञानिक पद्धति, डेटा संग्रह, विश्लेषण, रिपोर्ट लेखन एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया। तकनीकी सत्र में डॉ. कुमारी निमिषा एवं श्री सतीश रंजन ने भी परियोजना निर्माण, शोध पद्धति तथा मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। प्रेरणा सत्र में विभिन्न शिक्षाविदों ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान संस्कृति एवं नवाचार की भावना विकसित करने पर बल दिया। कार्यक्रम में संयुक्त सचिव सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) गोविंद कुमार, साइंस फॉर सोसायटी, बिहार के अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, डॉ. कुमारी निमिषा, श्री सतीश रंजन, साइंस फॉर सोसायटी, जहानाबाद के जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जहानाबाद से कोयलांचल लाइव के लिए पंकज कुमार की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
महाप्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, जय जगन्नाथ की उद्घोष से भक्तिमय हुआ माहौल
#
इस्कॉन मंदिर से निकला भव्य श्रीजगन्नाथ की रथयात्रा, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने किया शुभारंभ
#
नवोदय विद्याला में रैगिंग के नाम पर हुई पिटाई विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल, जांच में जुटी पुलिस
#
बी० बी० एम० कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो० डॉ० राजकिशोर शर्मा का निधन, महाविद्यालय पर शोक का लहर
#
वीकेएसयू में आज राज्यपाल का शिक्षक-छात्र संवाद, तैयारियां पूरी
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
LPG, पेट्रोल-डीजल और ATF को लेकर राहत, 1 जुलाई से बदले नियमों का दिखेगा असर
#
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना की अधूरी किस्तों को लेकर लोगों का फुंटा गुस्सा
#
मनोरंजन जगत में शोक की लहर, अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन
#
मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 10 यूनिट बकरी का हुआ वितरण ,पशुपालन पदाधिकारी ने इस योजना को लेकर कहा ...
#
महिला कांग्रेस कमिटी की हुई बैठक, संगठन मजबूती पर हुआ मंथन,मंत्री इरफ़ान अंसारी ने महंगाई पर दिया बड़ा बयान