Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
धनबाद क्लब की जमीन पर जिला परिषद का दावा, 4.95 एकड़ भूमि को बताया अपनी संपत्ति
7/18/2026 11:41:40 AM IST
39
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद क्लब की करीब 4.95 एकड़ जमीन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। जिला परिषद ने इस जमीन पर अपना दावा ठोकते हुए डीसीएलआर कोर्ट में मामला दायर किया है। परिषद का कहना है कि हीरापुर मौजा के खाता नंबर 140 की पूरी 117.11 एकड़ जमीन जिला परिषद के नाम दर्ज है और धनबाद क्लब उसी का हिस्सा है। यदि कोर्ट में दावा सही साबित होता है तो क्लब से किराया भी वसूला जाएगा। जिला परिषद की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि झारभूमि पोर्टल पर हीरापुर मौजा के खाता नंबर 140 के तहत दर्ज 117.11 एकड़ जमीन जिला परिषद के नाम है। इसी खाते में आने वाले करीब 4.95 एकड़ भूखंड पर धनबाद क्लब बना हुआ है। परिषद का दावा है कि यह भूमि उसकी संपत्ति है और इस पर उसका वैधानिक अधिकार है। सिर्फ धनबाद क्लब ही नहीं, बल्कि इसी खाते में यूनियन क्लब, आईएमए भवन, कला भवन, जिला कारागार और राजेंद्र सरोवर जैसी महत्वपूर्ण संस्थाओं की जमीन भी शामिल बताई गई है। यूनियन क्लब की लीज से जुड़ा मामला पहले से ही डीसी कोर्ट में लंबित है। जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह का कहना है कि परिषद के पास इस दावे से जुड़े सभी दस्तावेज मौजूद हैं। यदि डीसीएलआर कोर्ट में परिषद का दावा सिद्ध हो जाता है तो धनबाद क्लब सहित संबंधित संस्थानों से जमीन का किराया तय कर वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि परिषद अपनी सभी संपत्तियों को चिन्हित कर ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार कर रही है, ताकि भविष्य में उनकी सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन हो सके। शारदा सिंह ने यह भी कहा कि जिला परिषद अपनी आय बढ़ाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनना चाहती है, जिससे पंचायतों में विकास कार्यों को और प्रभावी ढंग से किया जा सके। उनका आरोप है कि सरकार से मिलने वाली राशि किस्तों में आने के कारण विकास कार्य प्रभावित होते हैं, इसलिए परिषद अपने संसाधनों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है। अब सबकी निगाहें डीसीएलआर कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं। यदि जिला परिषद का दावा स्वीकार होता है तो धनबाद क्लब समेत कई संस्थानों की जमीन की स्थिति और उनके भुगतान संबंधी व्यवस्थाओं पर बड़ा असर पड़ सकता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र