Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
लोकल सेल डीओ नहीं मिलने पर भड़के मजदूर, मुराईडीह कोलियरी का काम ठप
7/18/2026 12:16:44 PM IST
20
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
धनबाद के बीसीसीएल बरोरा एरिया-1 स्थित मुराईडीह कोलियरी में लोकल सेल के लिए डीओ (डिलीवरी ऑर्डर) जारी नहीं होने से असंगठित मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। तीन महीने से डीओ ऑफर बंद होने के विरोध में मजदूरों ने प्रदर्शन करते हुए कोलियरी का काम ठप करा दिया। उनका कहना है कि लोकल सेल के जरिए होने वाली कोयला लोडिंग ही उनकी आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन डीओ बंद होने से सैकड़ों परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। मुराईडीह कोलियरी में बड़ी संख्या में असंगठित मजदूर लोकल सेल के तहत ट्रकों में कोयला लोडिंग का काम करते हैं। प्रदर्शनकारी मजदूरों ने कोलियरी परिसर में नारेबाजी करते हुए बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कामकाज रोक दिया। मजदूरों का आरोप है कि पिछले तीन महीनों से लोकल सेल के लिए डीओ जारी नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि एक ओर ट्रकों के लिए डीओ बंद है, जबकि दूसरी ओर रैक के माध्यम से लगातार कोयले की आपूर्ति की जा रही है। इससे उनकी रोज़ी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है। प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कहा कि डीओ ऑफर शुरू नहीं होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और कोलियरी का काम भी बाधित रहेगा। उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। मजदूरों के आंदोलन से मुराईडीह कोलियरी का काम प्रभावित हुआ है। अब सभी की नजर बीसीसीएल प्रबंधन के अगले कदम पर टिकी है कि मजदूरों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र