Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
पोटका में मलेरिया पर बड़ा अभियान, 20 गांवों में लगे जांच शिविर
7/18/2026 12:16:44 PM IST
18
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Jamshedpur :
पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया है। पोटका प्रखंड के 14 पंचायतों के 20 गांवों में एक साथ मलेरिया जांच शिविर लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जांच, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चला रही हैं। मलेरिया संक्रमण पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पोटका प्रखंड में विशेष अभियान शुरू किया है। 14 पंचायतों के 20 गांवों में 20 अलग-अलग स्थानों पर मलेरिया जांच शिविर लगाए गए हैं। प्रत्येक शिविर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम तैनात की गई है, जहां लोगों की जांच कर तुरंत दवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिले के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पॉल ने छोटा आमदा समेत कई गांवों का दौरा कर स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 29 जून से 18 जुलाई के बीच जिले में 1 लाख 66 हजार से अधिक लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिनमें करीब 2,300 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव-गांव जाकर मास स्क्रीनिंग, रैपिड टेस्ट, दवा वितरण, फॉगिंग और जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को बुखार, सिरदर्द, ठंड लगना, उल्टी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य शिविर में जाकर जांच और इलाज कराएं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय पर जांच और इलाज से मलेरिया पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इसलिए लोगों से सतर्क रहने और स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।
जमशेदपुर से कोयलांचल लाइव के लिए बिनोद केसरी की रिपोर्ट
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र