Date: 19/07/2026 Sunday
ABOUT US
ADVERTISE WITH US
Contact Us
Koylanchal Live
बड़ी खबरें
देश प्रदेश
राज्य
MUMBAI
महाराष्ट्र
राजस्थान
गुजरात
उत्तराखंड
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
ओडिशा
पंजाब
झारखण्ड
उत्तर प्रदेश
जम्मू कश्मीर
दिल्ली
आंध्र प्रदेश
बिहार
छत्तीसगढ़
MADHYA PRADESH
HIMACHAL PARADESH
राजधानी
रांची
पटना
लखनऊ
राजनीति
अपराध जगत
स्पोर्ट्स
वर्ल्ड न्यूज़
बिज़नेस
इंटरटेनमेंट
कोयलांचल लाइव TV
फोटो गैलरी
गुप्त नवरात्र में विपदतारिणी मां काली के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब
7/18/2026 12:16:44 PM IST
23
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
Dhanbad :
गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर धनबाद के हीरापुर स्थित करीब 250 वर्ष पुराने श्री श्री श्यामा पूजा कमिटी काली मंदिर, तेलीपाड़ा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विपदतारिणी मां काली के दर्शन और विशेष पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, संकटों से रक्षा और मनोकामना पूर्ति की कामना करते हुए मां का आशीर्वाद लिया। गुप्त नवरात्र के अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। भक्तों ने मां काली के चरणों में पुष्प, चुनरी और प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर की पुजारिन सुप्रिया पांडेय ने बताया कि गुप्त नवरात्र में मां काली की विपदतारिणी स्वरूप में पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां अपने भक्तों के सभी कष्ट, पीड़ा, आपदा और विपदा को दूर कर उनकी रक्षा करती हैं। इसी अटूट आस्था के कारण दूर-दराज़ से भी श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं। मंदिर समिति के सचिव संतोष साव ने बताया कि तेलीपाड़ा का यह काली मंदिर लगभग 250 वर्ष पुराना है और धनबाद के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है। गुप्त नवरात्र के दौरान यहां विशेष धार्मिक अनुष्ठान, पूजा और आराधना का आयोजन किया जाता है, जिसमें हर वर्ष हजारों श्रद्धालु शामिल होकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गुप्त नवरात्र के अवसर पर विपदतारिणी मां काली के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था एक बार फिर देखने को मिली। सुबह से देर शाम तक भक्तों की भीड़ मंदिर में उमड़ती रही और पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।
कोयलांचल लाइव डेस्क
Disclaimer:
Tags:
0 comments. Be the first to comment.
सम्बंधित खबरें
#
बीसीसीएल टेंडर मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, कार्यादेश पर आगे की कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर निर्भर
#
DMTF की बड़ी कार्रवाई: एना और कतरास कोलियरी में 40 वाहन जब्त, जांच के बाद होगी कानूनी प्रक्रिया
#
एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, 1329 करोड़ की लागत
#
जंगल में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका
#
दीवार ढही, दो बच्चों की मौत; आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम
ट्रेंडिंग न्यूज़
#
केरल में शिगेला संक्रमण से हड़कंप, एक और बच्चे की मौत के बाद बढ़ी चिंता
#
मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मुखिया कान्हू मुर्मू ने की मुलाकात,मुलभुत समस्याओं पर की चर्चा
#
भोजपुर के पेशकार अजय शंकर का राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता में हुआ चयन, जिले में खुशी की लहर
#
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर की न्यायिक जांच शुरू, बिलौटी गांव पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा
#
कड़ी सुरक्षा के बीच भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू ,कई दिगज पहुंचे मतदान केंद्र