Date: 21/07/2026 Tuesday ABOUT US ADVERTISE WITH US Contact Us

सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी पड़ी भारी, पवन सिंह मामले में युवक गिरफ्तार
 

7/20/2026 11:50:18 AM IST

38
कोयलांचल लाइव डेस्क, Koylachal Live News Team
गया : बिहार के गया जी से बड़ी खबर भोजपुरी स्टार और एनएलसी पवन सिंह पर आपत्तिजनक टिपण्णी करने वाले युवक गया जी मे ग़िरफ़्तार।  ग़िरफ़्तार युवक का नाम सोनू यादव है आरोपी सोनू यादव गया जी के आमस थाना क्षेत्र के साथ पंचायत के तेतरीया का रहने वाला है। आरोपी सोनू यादव सोशल मीडिया पर पवन सिंह और उनकी पत्नी, माँ और बहन पर आपत्तिजनक टिपण्णी लिखी थी! वही भोजपुरी स्टार पवन सिंह के परिवार ने 15 दिन पहले भोजपुर साईबर थाना मामला दर्ज करवाई थ। वही साईबर थाना की पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल जांच के सहारे आरोपी सोनू यादव की पहचान की गई! वही पुलीस ने गिरफ्तारी के लिए केआरोपी सोनू यादव क्र ठिकानों पर छापेमारी की थी! काफी कोशिश के बाद भोजपुर पुलीस और आमस थाना के पुलीस के सहयोग से आरोपी सोनू यादव को उसके गाव से ग़िरफ़्तार कर लिया गया और कानूनी प्रकिया शुरू हो गई ह। 
 
गया से कोयलांचल लाइव के लिए मनोज कुमार की रिपोर्ट